
रवीना को वहां पर ग्रैंड मार्शल के सर्टीफिकेट से भी नवाजा गया था। वहां पर मौजूद लोगों में से एक ने ट्विटर पर रवीना से हुई बदसलूकी के बारे में बताते हुए ट्विटर पर लिखा, "रवीना मैं वहां पर थी और काफी घबरा भी गई थी जब वो आदमी आपको माइक देने से भी इंकार करने लगा।"
उन्होंने आगे लिखा, "आप भारत की तरफ से वहां की मुख्य अतिथि थीं और आपके साथ ऐसा व्यवहार होना काफी गलत है। हमें आप पर गर्व है।"
