1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar: 21 जून से 5 राशियां आएंगी अस्थायी मंगल दोष की चपेट में, 2 अगस्त तक रहना होगा बेहद सतर्क

Mangal Gochar: 21 जून से 5 राशियां आएंगी अस्थायी मंगल दोष की चपेट में, 2 अगस्त तक रहना होगा बेहद सतर्क

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 19, 2026 09:38 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 09:38 pm IST

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 21 जून को शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियां अस्थायी मंगल दोष की चपेट में आएंगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Mars Transit 2026- India TV Hindi
मंगल गोचर Image Source : INDIA TV

Mangal Gochar: मंगल ग्रह का गोचर 21 जून को वृषभ राशि में हो रहा है। पराक्रम, नेतृत्व और साहस के कारक ग्रह मंगल का गोचर कुछ राशियों को 2 अगस्त तक अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। इसके चलते 5 राशियों को दिक्कतों का सामना जीवन में करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ अच्छे परिणाम भी मंगल के गोचर से इन राशियों को मिलेंगे। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में और साथ ही जानते हैं मंगल दोष को दूर करने के उपायों के बारे में। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों को मंगल का यह गोचर 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक दर्शायेगा क्योंकि मंगल आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर भी खास ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। अन्यथा आपको पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और मानसिक रूप से आप परेशान नजर आ सकते हैं। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के अस्थायी रूप से अशुभ फलों से बचने के लिये- मंदिर में मसूर की दाल से बनी कोई चीज़ दान करें।

मिथुन राशि

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन इस दौरान आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है। साथ ही 2 अगस्त तक आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस बीच आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इसके अलावा एक जरूरी बात और आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। अतः मिथुन राशि वालों बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। अत: 2 अगस्त तक मंगल के अस्थायी तौर पर अशुभ फलों से बचने के लिये- खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से अपना सिर ढक्कर रखें। 

तुला राशि

वालों मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अत: आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको धन पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः तुला राशि वालों आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

वृश्चिक राशि

मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। इस सबके अलावा आपको यहां एक और बात पर ध्यान देना चाहिए कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः वृश्चिक राशि वालों सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की पत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि

मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता से भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन यहां एक बात जरूर आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः कुंभ राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गीली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Astrology: आर्थिक लाभ और करियर में चाहते हैं उन्नति? बिना कुंडली देखे ही केवल इस एक ग्रह को कर लें मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।