1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: आर्थिक लाभ और करियर में चाहते हैं उन्नति? बिना कुंडली देखे ही केवल इस एक ग्रह को कर लें मजबूत

Astrology: आर्थिक लाभ और करियर में चाहते हैं उन्नति? बिना कुंडली देखे ही केवल इस एक ग्रह को कर लें मजबूत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 19, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 06:18 pm IST

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के 9 ग्रहों में से एक ग्रह ऐसा भी है जिसके उपाय करने से आपको आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। आज इस ग्रह के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Jyotish Shastra - India TV Hindi
ज्योतिष शास्त्र Image Source : INDIA TV

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह हैं और हर ग्रह का अपना गुणधर्म होता है। साथ ही हर कुंडली के अनुसार ग्रह का प्रभाव भी अलग-अलग होता है। इसलिए लोग कुंडली दिखवाकर जरूरी उपाय करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के प्रयास करते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको अपनी जन्म की तारीख पता नहीं होती या सही समय नहीं पता होता। ऐसी स्थिति में पता नहीं चल पाता कि व्यक्ति को किस ग्रह की पूजा करनी चाहिए या उपाय करने जिससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएं। ऐसा ही कुछ आपके साथ भी है या आप कुंडली नहीं दिखवाना चाहते हैं तो केवल एक ग्रह के उपाय आपके जीवन को सकारात्मक रूप से बदल सकते हैं। आज इस ग्रह के बारे में हम आपको बताएंगे और साथ ही जानकारी देंगे कि इस ग्रह को इतना महत्वपूर्ण और शुभकारक क्यों माना जाता है। 

कुंडली का यह ग्रह देता है जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ

  • सभी 9 ग्रहों में गुरु ग्रह को सबसे अधिक शुभ फलदायक ग्रह माना जाता है। बिना कुंडली देखे भी अगर आप इस ग्रह की पूजा करें इससे जुड़े उपाय करें तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण ज्योतिषीय कारण भी हैं। 
  • आपको बता दें कि कुंडली के प्रत्येक भाव का कोई न कोई कारक ग्रह होता है। वहीं गुरु कुंडली के सबसे महत्वपूर्ण भावों को नियंत्रित करता है। धन भाव के दूसरे भाव, संतान और प्रेम के पंचम भाव, भाग्य और शिक्षा के नवम भाव, करियर और प्रतिष्ठा के दशम भाव और लाभ के एकादश भाव का कारक ग्रह गुरु है। 
  • ऐसे में गुरु करियर, लाभ, पारिवारिक सुख, संतान, धन हर भाव को नियंत्रित करने वाला ग्रह है। ऐसे में गुरु के उपाय यदि व्यक्ति बिना कुंडली देखे भी करे तो जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यही वजह है कि बिना कुंडली देखे भी अगर आप गुरु की आराधना करें तो जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। 

गुरु को मजबूत करने के उपाय 

  • गुरु को मजबूत करने के लिए गुरु ग्रह के मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पते नमः' का जप करना चाहिए।
  • गुरु को मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ होता है। 
  • गुरु के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। 
  • समय पर जागना और समय पर सोना गुरु ग्रह के मजूबत करता है। 
  • केला, पीली दालें, हल्दी आदि पीली चीजों का दान करने से गुरु मजबूत होता है। 
  • धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन और इनका दान करने से भी गुरु मजबूत होते हैं। 
  • पिता और गुरुजनों का सम्मान करने से गुरु के शुभ फल मिलने लगते हैं। 
  • गुरुवार का व्रत रखने से भी कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं। 
  • गुरु को मजबूत करने के लिए आप केले के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं। 
  • योग, ध्यान करने से भी गुरु की स्थिति शुभ होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच 22 जून को बनेगा नवपंचम योग, 3 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, धन लाभ के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।