1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A27? डिजाइन और फीचर्स आए सामने

5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A27? डिजाइन और फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 19, 2026 07:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 07:08 pm IST

Samsung Galaxy A27 की नई लीक सामने आई है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। फोन की कीमत भी पिछले दिनों सामने आई है। लीक हुए रेंडर में फोन का डिजाइन सामने आया है।

Samsung Galaxy A27- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी A27 (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A27 5G जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन की कीमत पिछले दिनों सामने आई है। अब इस फोन के फीचर्स के बारे में भी डिटेल्स सामने आ गई है। इस फोन का लुक और डिजाइन सीरीज के पहले लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन्स Galaxy A37 और Galaxy A57 जैसा ही होगा। Galaxy A26 के इस अपग्रेडेड मॉडल में भी कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है।

रेंडर हुआ लीक

सैमसंग के इस फोन का रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक देखी जा सकती है। यह फोन नेवी ब्लू, पिंक और ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके बैक में मैट फिनिश देखने को मिलेगी। वहीं, इसमें ग्लोसी जैसा लुक दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy A27
Image Source : DIGITALCITIZENसैमसंग गैलेक्सी ए27 का रेंडर

क्या होगी कीमत?

पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को यूरोप में 349 यूरो यानी लगभग 38,400 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 439 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy A26 के मुकाबले 70 यूरो यानी लगभग 7,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

क्या होंगे फीचर्स?

सैमसंग के इस मिड बजट फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसमें Qualcomm Snadpdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी इस बार फोन के चिपसेट को अपग्रेड करने वाली है। पिछले साल आए मॉडल में Exynos 1380 चिपसेट यूज किया गया है।

इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। वहीं, इसके साथ दो और कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें - सरकार की चेतावनी, इस मैसेज को गलती से भी न करें इग्नोर, बड़ा फ्रॉड होने का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक