1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल मुकाबले में भारतीय-ए टीम का होगा श्रीलंका से सामना, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें

फाइनल मुकाबले में भारतीय-ए टीम का होगा श्रीलंका से सामना, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 19, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 06:34 pm IST

श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने जहां पहले ही अपनी जगह फाइनल मुकाबले के लिए पक्की कर ली थी, तो वहीं मेजबान श्रीलंकाई-ए टीम ने अफगानिस्तान-ए को आखिरी लीग मुकाबले में मात देते हुए खिताबी मैच का टिकट हासिल कर लिया है।

India A Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय ए क्रिकेट टीम Image Source : X/BCCI

तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जहां पहले ही अपनी जगह को पक्का कर लिया था, तो वहीं अब 21 जून को होने वाले खिताबी मैच में उनका सामना किस टीम से होगा ये भी तय हो गया है। 19 जून को दांबुला के स्टेडियम में खेले गए मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान ए टीम के बीच लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले को श्रीलंकाई ए टीम 103 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ फाइनल में जगह पक्की करने में कामयाब रही है। इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से श्रीलंकाई-ए टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 322 रनों का स्कोर बनाया था जिसके बाद अफगानिस्तान ए टीम 42.5 ओवर्स में 219 रन बनाकर सिमट गई।

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी सभी की नजरें

दांबुला के मैदान पर 21 जून को होने वाले भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में एकबार फिर से टीम इंडिया के 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वैभव जो अब भारतीय टीम का भी हिस्सा बन गए हैं जिनको आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिली है उनका बल्ला अब तक इस ट्राई सीरीज में थोड़ा खामोश ही देखने को मिला है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है, जिसमें अभी तक वह 4 मुकाबलों में खेलने के बाद 29.25 के औसत से 117 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं और उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है।

टीम इंडिया के पास श्रीलंका से पिछली हार का बदला लेने का मौका

भारतीय-ए टीम ने इस वनडे ट्राई सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका-ए टीम को 8 रनों से मात दी थी। वहीं इसके बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान-ए टीम के खिलाफ डीएलएस नियमानुसार हार का सामना करना पड़ा। वहीं श्रीलंका-ए खिलाफ लीग स्टेज में हुई दूसरी भिड़ंत में का अंत काफी रोमांचक देखने को मिला था, जिसमें मैच का परिणाम सुपर ओवर में जाकर निकला जिसको श्रीलंका-ए टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी। ऐसे में अब भारतीय-ए टीम के पास फाइनल मुकाबले में इस हार का बदला लेने का शानदार मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

IPL में होने जा रही है युवराज सिंह की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

ODI World Cup 2027: रोहित-विराट खेलेंगे अगला वर्ल्ड कप, प्लेयर्स के फ्यूचर पर BCCI सचिव का बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल