Reliance के 49वें AGM में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत में AI की नई क्रांति की घोषणा की है। देश के करोड़ों लोगों को सस्ते में AI उपलब्ध कराने के लिए गुजरात के जामनगर में कंपनी देश का सोवर्जन AI बैकबोन बनाने जा रही है। इस एआई डेटासेंटर में कंपनी क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल करने वाली है। इसे रिलायंस के कच्छ स्थित सोलर ग्रिड के जरिए बिजली दी जाएगी। कंपनी ने घोषणा की है कि यह 120 मेगावाट वाला सोलर ग्रिड साल के आखिर तक कमीशन कर लिया जाएगा।
इस एआई डेटा सेंटर में 75,000 H100 NVIDIA GB300 GPU का इस्तेमाल किया जाएगा। पहले 120 मेगावाट के कमीशन होने के बाद इसमें दो लाख से ज्यादा H100 GPU लगाए जाने की तैयारी है। इतनी क्षमता के साथ यह दुनिया के लीडिंग AI डेटा सेंटर में अपनी जगह बना लेगा।
हर सेक्टर में AI का बोलबाला
डेटा सेंटर के अलावा कंपनी लोगों के लिए अफोर्डेबल AI सर्विसेस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने मल्टीलिंगुअल AI सर्विस की घोषणा की है, जिसे 22 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है। कंपनी ने JioBharatIQ, AI Vyapar, JioHealthIQ, JioLearnIQ और JioKrishiIQ की घोषणा की है, जो करोड़ों भारतीयों की मदद करेगा।
- Jio BharatIQ को देश के हर नागरिक का AI साथी के तौर पर लॉन्च किया गया है।
- Jio AI Vyapar को छोटे व्यापारियों और बिजनेस के लिए डेवलप किया गया है। यह एआई टूल छोटे बिजनेस की प्रोडेक्टिविटी बढ़ाने और ग्राहकों क मदद के लिए डिजाइन किया है।
- Jio HealthIQ को हेल्थकेयर सेक्टर के लिए डेवलप किया गया है। यह एजेंटिक एआई हर परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में मदद करेगा।
- Jio LearnIQ को हर छात्र को अपनी भाषा में सीखने के लिए डेवलप किया गया है। वो एक ही जगह हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- Jio KrishIQ को खास तौर पर किसानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह एजेंटिक एआई किसानों को खेती से संबंधित हर छोटी जानकारी उपलब्ध कराएगा।
AGM में अपने कीनोट के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि हम AI रिसर्चर्स और इंजीनियर्स की वर्ल्ड क्लास टीम तैयार कर रहे हैं। भारत में एआई स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में कंपनी बड़ा निवेश करने जा रही है। इसके लिए रिलायंस देश के कई बड़े यूनिवर्सिटी और रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी की है।
India AI Mission
49वें AGM में जियो की ये घोषणाएं आने वाले समय में भारत के AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का काम करेगा। यह केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजना India AI Mission के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें - 49वें AGM में AI का बोलबाला, Jio ने लॉन्च किया TeleFrame, घर को बनाएगा स्मार्ट होम