'लाफ्टर शेफ्स 3' के आने वाले एपिसोड में खतरे की घंटी बजने वाली है, जिसके बाद सभी के होश उड़ जाएंगे। शो के किचन में जबरदस्त अफरा-तफरी देखने को मिलेगी, क्योंकि कंटेस्टेंट्स के कुकिंग स्टेशन को तोड़ दिया जाएगा। इस गड़बड़ और कन्फ्यूजन के बीच एक्ट्रेस जन्नत जुबैर सेट का हाल देखकर हैरान रह जाती हैं और हैरानी में चीख पड़ती हैं। इस दौरान जन्नत को अंकिता संभलाते दिखाई देती है। अब इस मजेदार शो में फिनाले से पहले जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। भारती सिंह अब कुछ मजेदार कुकिंग चैलेंज को खतरे में बदलने वाली है, जिससे सेट पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स परेशान हो जाएंगे।
'लाफ्टर शेफ्स 3' कंटेस्टेंट्स की बजेगी बैंड
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की हंसी गायब होने वाली है। जन्नत, कश्मीरा शाह और अंकिता लोखंडे के रिएक्शन से इतना तो साफ है कि अब कुछ धमाकेदार देखने को मिलेगा, जो अभी तक इस शो में नहीं दिखाया गया है। 'लाफ्टर शेफ्स' में एंटरटेनमेंट का लेवल और बढ़ने वाला है, क्योंकि एक नया ट्विस्ट शो में खतरे और रोमांच का तड़का लगाएगा। किचन में 'खतरे का डंका' बजने के साथ कंटेस्टेंट्स को खाना बनाते समय मुश्किल चुनौतियों, अचानक आने वाली रुकावटों और बहुत ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ेगा।
लाफ्टर शेफ्स 3 में एंटरटेनमेंट होगा डबल
मेकर्स ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें इन मुश्किल टास्क से मजेदार गड़बड़ियां, जबरदस्त कॉम्पिटिशन और लगातार एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, जिससे आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए और भी रोमांचक हो जाएंगे। वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'अब आएगा और भी मजा, जब लाफ्टर शेफ्स पर बजेगा खतरे का डंका! देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ Colors और JioHotstar पर।'
'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले कब टेलीकास्ट होगा?
'गॉसिप्स टीवी' के अनुसार 'लाफ्टर शेफ्स 3' जल्द ही बंद होने वाला है और इसका फिनाले एपिसोड रविवार, 28 जून 2026 को टेलीकास्ट होने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तीसरे सीजन में अली गोनी, रीम शेख, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, निया शर्मा, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
ये भी पढे़ं-
लीप के बाद पलट जाएगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी, दो किरदारों की मौत से टूट जाएगी तुलसी