लीप के बाद पलट जाएगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी, दो किरदारों की मौत से टूट जाएगी तुलसी
लीप के बाद पलट जाएगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी, दो किरदारों की मौत से टूट जाएगी तुलसी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी गिरती जा रही है, जिसके कारण मेकर्स 10 साल के लीप के बाद कहानी में बड़ा बदलाव करेंगे। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रियो और पार्थ की मौत हो जाती है और तुलसी सदमे में चली जाती है।
Published : Jun 19, 2026 04:05 pm IST, Updated : Jun 19, 2026 04:05 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from jiohotstar YT
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अभी तक अपने देखा कि कैसे पार्थ और वैष्णवी की सगाई टूट जाती है। इस मौका फायदा रियो उठाता है और वैष्णवी के सामने शादी का प्रपोज रखता है, जिसके बारे में जानकर तुलसी के होश उड़ जाते हैं। अब स्मृति ईरानी के इस सीरियल में मौत का खेल देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के दो मशहूर किरदार की मौत होने वाली है, जिसके बाद तुलसी को 440 वोल्ट का झटका लगता है।
2/7Image Source : Instagram/@starplus
कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि वैष्णवी को लेकर पार्थ और रियो के बीच झगड़े होते हैं, जिसके बाद मौत का चौंकाने वाला मोड़ सामने आता है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लीप के आने के बाद कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है और मेकर्स मौत के चौंकाने वाले मोड़ के साथ दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार है। शो के मेकर्स कहानी में लीप लाकर नई पीढ़ियों और नई कहानियों को पेश करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram/@starplus
इस बार सस्पेंस रियो और पार्थ के बीच तीखी लड़ाई पर बेस्ड होगा। तुलसी न चाहते हुए भी वैष्णवी और रियो के रिश्ते के लिए मान जाती हैं। परिवार को इस बात की भनक भी नहीं लगती है कि रियो का असली मकसद अपने पिता की मौत का बदला तुलसी से लेना है। अपनी घटिया चाल से वह पहले ही वैष्णवी और पार्थ के रिश्ते को तोड़ चुका है, जिससे वैष्णवी उसकी साजिश का आसान शिकार बन गई है।
4/7Image Source : Screen grab from Starplus
जैसे-जैसे वैष्णवी रियो पर भरोसा करने लगती है। पार्थ को उसकी बुरी सच्चाई का पता चल जाता है। इस खुलासे से एक खतरनाक टकराव शुरू होता है, जिसमें रियो खुलकर तुलसी के खिलाफ अपने इरादे जाहिर कर देता है। यह लड़ाई एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच जाती है। अब पार्थ और रियो के सामने जिंदगी और मौत का सवाल है।
5/7Image Source : Instagram/@sohilsinghjhuti
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी अब इस बात पर टिकी है कि क्या उनमें से किसी एक का दुखद अंत होगा। दर्शक लीप के बाद एक नई कहानी के साथ नए किरदार भी देखने वाले हैं। इस बड़े बदलाव का असर टीआरपी में भी देखने को मिलेगा।
6/7Image Source : Instagram/@sohilsinghjhuti
अगर लोगों को नई कहानी पसंद आएगी तो टीआरपी रेटिंग भी सुधार देखने को मिलेगा। क्या रेओ का बदला उसकी अपनी जान ले लेगा या पार्थ उसके खतरनाक प्लान का शिकार हो जाएगा? यह लीप विरानी परिवार की किस्मत हमेशा के लिए बदलने वाला है।
'लॉक अप' में आकाशदीप सहगल और सोहिल सिंह की एंट्री की अफवाहें उड़ रही है और इसलिए वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। इन दोनों टीवी एक्टर आकाशदीप सहगल और सोहिल सिंह झूटी के दूसरे प्रोजेक्ट्स से जुड़ने की खबर सामने आई है, इसलिए शो में इस लड़ाई का इस्तेमाल उन्हें शो से बाहर करने के लिए किया जाएगा।