1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Maa Inti Bangaram X Review: सामंथा की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, कमजोर विलेन और घिसी-पिटी कहानी पड़ी फीकी

Maa Inti Bangaram X Review: सामंथा की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, कमजोर विलेन और घिसी-पिटी कहानी पड़ी फीकी

 Published : Jun 19, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 05:09 pm IST

'मा इंटी बंगारम' को रिलीज के बाद से X पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, फिल्म की कहानी और विलेन से ज्यादा दर्शक सामंथा रुथ प्रभु की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये मूवी किसी को अच्छी लगी तो कुछ ने कमियां गिनाई।

samantha ruth prabhu- India TV Hindi
सामंथा रुथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM/@TRALALAMOVINGPICTURES

ट्विटर पर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं और फिल्म के कई सीन्स भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों ने ज्यादातर एक्ट्रेस की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीन की तारीफ की है। हालांकि, फिल्म की कहानी और उसे बनाने के तरीके को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कई यूजर्स ने इसे एक साफ-सुथरी फैमिली एंटरटेनर बताया, जबकि कुछ का कहना था कि कहानी जानी-पहचानी लगी और इमोशनल सीन कुछ खास नहीं थे। हालांकि, सभी दर्शकों के रिव्यू की एक बात यह कॉमन थी कि सामंथा का काम उन्हें बहुत पसंद आया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के कुछ हिस्से ही अच्छे हैं। विलेन के ट्रैक, बैकस्टोरी, म्यूजिक और फिल्म के दूसरे हाफ की आलोचना भी हुई है।

मा इंटी बंगारम ट्विटर रिव्यू

एक यूजर ने लिखा, 'Maa Inti Bangaaram रिव्यू: एक ठीक-ठाक एक्शन ड्रामा जो अपनी पूरी तरह सफल नहीं रही। सामंथा ने शानदार काम किया है मासूमियत और तेवर के बीच उनका बदलाव बहुत बेहतरीन है। एक्शन कोरियोग्राफी इसकी बड़ी खूबी है। कहानी का अंदाजा पहले ही लग जाता है, विलेन कमजोर हैं और बैकस्टोरी को जल्दबाजी में दिखाया गया है, जिसमें इमोशनल गहराई की कमी है। संतोष नारायणन का म्यूजिक खास नहीं लगा। आखिरी बात: यह कुछ हिस्सों में आपको बांधे रखती है, लेकिन कभी भी उत्साहित नहीं करती। अपनी उम्मीदें कम ही रखें!'

दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ की, लेकिन फिल्म को लेकर कोई खास रिव्यू नहीं दिया है। उन्होंने लिखा, 'MaaIntiBangaaram का प्रीमियर रिव्यू- पहला हाफ: सामंथा रुथ प्रभु ने कमाल कर दिया। बैकग्राउंड म्यूजिक, कहानी का प्लॉट अच्छा है और दूसरे हाफ के लिए ठीक है। पहला हाफ अच्छा है, बढ़िया शुरुआत और इंटरवल पर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ खत्म होती है।'

फिल्म के बारे में रिव्यू देते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, 'MaaIntiBangaaram जानी-पहचानी कहानी, बोरिंग तरीके से पेश की गई! शुरू से आखिर तक कहानी जानी-पहचानी और आसानी से अंदाजा लगाई जा सकने वाली है, जिसे बहुत ही सपाट तरीके से दिखाया गया है। हालांकि पहले हिस्से के मुकाबले दूसरा हिस्सा थोड़ा बेहतर है, लेकिन बेकार बैकस्टोरी, कमजोर विलेन और दिलचस्प पलों की कमी की वजह से फिल्म में दिलचस्पी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। सामंथा ने अपना रोल अच्छे से निभाया है। रेटिंग: 2.25/5'

एक यूजर के अनुसार, फिल्म पूरी तरह से अच्छी थी। उन्होंने कहा, 'मेरा शो पूरा हो गया, सैम का किरदार एक आम परिवार से थाना परिवार को मुश्किल हालात से बचाता है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सबसे बेहतरीन है। क्लाइमेक्स में बेहतरीन है।'

मा इंटी बंगारम का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के प्रोड्यूसर हिमांक दुव्वुरु के अनुसार फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी। इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताया गया था और मेकर्स का कहना है कि थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की जबरदस्त मांग की वजह से यह रिकवरी हो पाई। ये फिल्म आप बड़े पर्दे पर तेलुगु और तमिल में देख सकते हैं, लेकिन हिंदी के लिए इंतजार करना होगा। पहले दिन 'मा इंटी बंगारम' ने अभी 1,368 शो में 1.72 करोड़ की नेट कमाई की है।

ये भी पढे़ं-

लीप के बाद पलट जाएगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी, दो किरदारों की मौत से टूट जाएगी तुलसी

'राख' का प्राइम वीडियो पर धमाका, पहले हफ्ते में नंबर 1 पर किया कब्जा, ग्लोबल ऑडियंस की बनी फेवरेट नॉन-इंग्लिश सीरीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन