भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों को टीम इंडिया ने अपने नाम करने के साथ अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब इस वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं, जिसको लेकर असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने बयान में भी इसका जिक्र किया। इसमें नितीश कुमार रेड्डी जो पिछले मुकाबले में अनफिट होने की वजह से बाहर थे उनकी वापसी तय मानी जा रही है। टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज को 3-0 से खत्म करने पर रहने वाली है।
नितीश का प्लेइंग 11 में शामिल होना तय, अर्शदीप को दिया जा सकता है आराम
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित डेब्यू सीरीज खेल रहे गुरनूर बरार और प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से किया। वहीं तीसरे वनडे को लेकर असिस्टेंट कोच ने प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर दिए बयान में कहा कि नितीश कुमार रेड्डी इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वहीं हम इस मैच में अर्शदीप सिंह के साथ किसी एक बल्लेबाज को भी आराम देने का फैसला ले सकते हैं। बता दें कि तीसरे वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया है जिनको इस मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है।
टॉप-3 में नहीं होगा किसी तरह का कोई बदलाव
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने तीसरे वनडे को लेकर अपने बयान में ये साफ कर दिया की प्लेइंग 11 में टॉप-3 बल्लेबाजों को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा के साथ जहां यशस्वी जायसवाल ओपनिंग में जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर-3 की पोजीशन पर खेलने उतरेंगे। वहीं रेयान टेन डोएशे ने भी कहा कि केएल राहुल को नंबर-3 की बैटिंग पोजीशन पर आजमाने की किसी तरह कोई योजना नहीं है।
ये भी पढ़ें
फाइनल मुकाबले में भारतीय-ए टीम का होगा श्रीलंका से सामना, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें
ODI World Cup 2027: रोहित-विराट खेलेंगे अगला वर्ल्ड कप, प्लेयर्स के फ्यूचर पर BCCI सचिव का बड़ा बयान