1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए बच्चों का रियलिटी शो जज करना रवीना टंडन को लगा बेहद आसान

तो इसलिए बच्चों का रियलिटी शो जज करना रवीना टंडन को लगा बेहद आसान

रवीना टंडन इन दिनों अपने आगामी रियलिटी टीवी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में उन्हें जज के तौर पर देखा जाएगा। रवीना बच्चों के रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका निभाने को बेहद आसान मानती हैं...

raveena- India TV Hindi
raveena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपने आगामी रियलिटी टीवी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में उन्हें जज के तौर पर देखा जाएगा। रवीना बच्चों के रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका निभाने को बेहद आसान मानती हैं, क्योंकि उनमें कोई जटिलता नहीं होती। रवीना ने कहा, "बच्चों के रियलिटी शो को जज करना बेहद आसान है क्योंकि वे बेहद सरल होते हैं। उनके लिए जीवन बहुत सरल है..या तो यह सफेद है या काला है और कोई छिपा एजेंडा नहीं है। उनके साथ इस शो को फिल्माना शानदार और बेहतरीन सफर है।"

रवीना के साथ इस शो के निर्णायक मंडल में अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी शामिल हैं। इस शो के अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'मातृ: द मदर' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटो रह हैं। फिलहाल वह इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

वहीं दूसरी तरह उनके इस शो की बात करें बोमन ने अपने साथी अरशद के बारे में कहा, "जब मैं 35 साल का था, उस वक्त मैंने एक संगीतमय नाटक में छोटा सा किरदार निभाया था और उस नाटक के कोरियोग्राफर अरशद वारसी थे। फिर जब 9 साल बाद मुझे ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म मिली तो शूटिंग शुरू होने से दो महीने पहले मुझे पता चला कि अरशद भी इस फिल्म में हैं। इससे मैं काफी उत्साहित हुआ और खुशी महसूस की।"

यह टीवी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' का प्रसारण 18 अप्रैल से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा।

Latest Bollywood News