1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर के इस सवाल का जवाब?

VIDEO: क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर के इस सवाल का जवाब?

 Published : Apr 05, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 06:11 pm IST

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का पोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब फिल्म का एक डायलॉग प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर को तो लोगों ने काफी...

arjun- India TV Hindi
arjun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का पोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब फिल्म का एक डायलॉग प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर को तो लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ट्रेलर तो फिलहाल रिलीज नहीं हुआ, तब इसके डायलॉग प्रोमो को देखकर फिल्म देखने के लिए उत्सुकता को और बढ़ाया जा सकता है।

इस प्रोमो में माधव झा यानी अर्जुन कपूर अपनी हाफ गर्लफ्रेंड रिया सोमानी उर्फ श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। माधव अपने प्यार रिया के तारीफों के पुल बांधते हुए इस प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में एक चीज जो सबसे खास है वो है अर्जुन कपूर द्वारा अपनाई गई बिहारी भाषा। बेहद ही उम्दा तरीके से अर्जुन इस डायलॉग प्रोमो में बिहारी भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। उनकी मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है।

इस प्रोमो के आखिर में अर्जुन कपूर ने एक सवाल पूछा है, "आखिर ये हाफ गर्लफ्रेंड होता क्या है।" तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम सभी को 11 मई, 2017 तक इंतजार करना होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन