1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पढ़िए, शाहरुख-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के गाने ‘राधा’ से जुड़ी दिलचस्प बातें

पढ़िए, शाहरुख-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के गाने ‘राधा’ से जुड़ी दिलचस्प बातें

संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पता था कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'राधा' फौरन हिट हो जाएगा।

jab harry met sejal- India TV Hindi
Image Source : PTI jab harry met sejal

नई दिल्ली: संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पता था कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'राधा' फौरन हिट हो जाएगा। यह गाना 21 जून को रेड चिलीस एंटरटेंमेंट और सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा रिलीज किया गया। इसे 10 दिनों के अंदर ही 20 लाख लोगों ने देखा।

प्रीतम ने कहा, "राधा एक मजेदार गाना है और इसे बनाने में मुझे बहुत आनंद आया। मुझे पता था कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे। 20 लाख लोगों द्वारा देखा जाना अप्रत्याशित है। आपके प्यार का शुक्रिया।"

Image Source : ptijab harry met sejal

प्रीतम ने इस गीत का संगीत तैयार किया है और इसे सुनिधि चौहान और शाहिद माल्या ने गाया है। इस गीत को लिखा है इरशाद कामिल ने।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनीं फिल्म का निर्माण रेड चिलीस एंटरटेंमेंट कंपनी ने किया है। इसमें अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की सेजल झावेरी और शाहरुख खान एक पंजाबी लड़के हरिंदर सिंह नेहरा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

​यहां देखिए, 'राधा' का मेकिंग वीडियो

शाहरुख और अनु्ष्का का पार्टी सॉन्ग 'बीच बीच' में हुआ रिलीज

​'जब हैरी मेट सेजल' से ‘इंटरकोर्स’ शब्द ना हटाने के लिए सेंसर बोर्ड ने रखी अजीब शर्त

Latest Bollywood News