1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख और अनु्ष्का का पार्टी सॉन्ग 'बीच बीच' में हुआ रिलीज

शाहरुख और अनु्ष्का का पार्टी सॉन्ग 'बीच बीच' में हुआ रिलीज

 Published : Jul 04, 2017 11:27 am IST,  Updated : Jul 04, 2017 11:54 am IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना 'बीच बीच' रिलीज हो चुका है। सोमवार को लॉन्च किया गया यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे दर्शकों में काफी पसंद किया जा रहा है।

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना 'बीच बीच' में रिलीज कर दिया गया है। सोमवार को फिल्म के 5वें मिनी ट्रेलर के रिलीज होने के बाद ही शाम को यह गाना मुंबई के डिस्को क्लब में रिलीज किया गया और इस मौके पर फिल्कार इम्तियाज अली, शाहरुख और अनुष्का सहित पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। यह नया गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जिसमें अनुष्का और शाहरुख डिस्को में नाचते गाते दिख रहे हैं। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। (VIDEO: जब अनुष्का की सगाई की अंगूठी ढ़ूंढने निकले शाहरुख खान)

anushka sharma
Image Source : PTIanushka sharma

इस सॉन्ग लॉन्च के मौके पर इम्तियाज अली ने कहा, ''फिल्म को जिस तरीके से पुरी दुनियाभर में रिस्पांस मिल रहा है उससे में बहुत खुश हूं और शाहरुख-अनुष्का के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'' इस डांस सॉन्ग को प्रीतम ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह, शालमली खोलगड़े और शेफाली अल्वारेस ने मिलकर गाया है। इससे पहले इस फिल्म का गाना राधा रिलीज हो चुका है जिसे भी काफी पसंद किया गया है। अब तक इस फिल्म के पांच मिनी ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बनें हैं जिसका नाम हरविंदर सिंह है, लेकिन उन्हें सब हैरी कहकर पुकारते हैं। वहीं अनु्ष्का एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रहीं हैं। यह फिल्म 4 अगस्त 2017 को देशभर में रिलीज होगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन