1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशुतोष राणा के जन्मदिन पर पत्नी रेणुका शहाणे ने शेयर की खास फोटो, लिखा ये स्पेशल मैसेज

आशुतोष राणा के जन्मदिन पर पत्नी रेणुका शहाणे ने शेयर की खास फोटो, लिखा ये स्पेशल मैसेज

आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को हुआ था। उन्होंने मराठी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

renuka shahane wishes husband ashutosh rana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आशुतोष राणा के जन्मदिन पर पत्नी रेणुका शहाणे ने शेयर की खास फोटो

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने खास फोटो शेयर की है और इसके साथ ही स्पेशल मैसेज भी लिखा है। 

रेणुका शहाणे ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपको हमेशा के लिए और परे ढेर सारा प्यार।"

तापसी के बाद अब रेणुका शहाणे के घर आया बढ़ा हुआ बिजली का बिल, एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल

आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को हुआ था। वो एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर टीवी पर्सनैलिटी भी हैं। उन्होंने मराठी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई टीवी शोज भी किए हैं। वो फिल्मों में निगेटिव रोल निभाने के लिए भी जाने जाते हैं। 

निजी जिंदगी की बात करें तो आशुतोष ने रेणुका संग शादी की है, जो खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। दोनों के दो बेटे हैं, सूर्यमान और सत्येंद्र।

Latest Bollywood News