1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी के बाद अब रेणुका शहाणे के घर आया बढ़ा हुआ बिजली का बिल, एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल

तापसी के बाद अब रेणुका शहाणे के घर आया बढ़ा हुआ बिजली का बिल, एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल

 Published : Jun 29, 2020 07:53 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 07:53 am IST

रेणुका शहाणे ने ट्विटर पर बताया कि 5510 रुपये से अब उनका बिल 18080 रुपये आया है।

रेणुका शहाणे ने बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर जताई नाराजगी- India TV Hindi
रेणुका शहाणे ने बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर जताई नाराजगी Image Source : INSTAGRAM: @RENUKASH710

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके घर का बिजली का बिल उम्मीद से ज्यादा आ रहा है। अब रेणुका शहाणे ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और सवाल पूछा है कि अचानक बिजली का बिल कई गुना ज्यादा कैसे बढ़ सकता है।

रेणुका शहाणे ने ट्वीट किया, 'मेरा बिजली का बिल मई में 5510 रुपये आया। फिर जून में 29,700 रुपये। इस बिल में आपने मई और जून दोनों महीने का जोड़ दिया, लेकिन आपने मई महीने का बिल 18080 रुपये दिखाया है.. मेरा बिल 5510 से 18080 कैसे हो गया? रेणुका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इससे पहले तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्विटर पर बिजली के बढ़े हुए बिल की स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए थे। हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये उस घर का बिल है, जहां कोई रहता नहीं है। सिर्फ हफ्ते में एक बार उस फ्लैट को खोला जाता है, सफाई करने के लिए। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन