1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने बेटी रिद्धिमा को लेकर किया ट्वीट !

ऋषि कपूर ने बेटी रिद्धिमा को लेकर किया ट्वीट !

ऋषि कपूर ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की।

rishi kapoor, riddhima kapoor- India TV Hindi
rishi kapoor, riddhima kapoor

मुंबई: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेटी से काफी अटैच हैं। हाल ही में ऋषि ने बेटी रिद्धिमा की एक तस्वीर साझा करके कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। ऋषि कपूर ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी बेटी की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "रिद्धिमा दिल्ली की शीर्ष 25 उद्यमियों में से एक होने को लेकर तुम पर गर्व है। लव यू। जय माता दी।"

बता दें, ऋषि इन दिनों 'मुल्क' और '102 नॉट आउट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म '102 नॉट आउट' में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। यह फिल्म लेखक-निर्देशक सौम्य जोशी द्वारा लिखित इसी नाम के गुजराती नाटक पर आधारित है। यह पिता और बेटे की कहानी है और दोनों फिल्म में कुछ गुजराती संवाद बोलते भी दिखेंगे।

वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'मुल्क' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा और नीना गुप्ता जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वाराणसी और लखनऊ में फिल्माई जाने वाली 'मुल्क' अगले साल रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News