1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंहफट ऋषि कपूर से न बच सकीं परिणीति

मुंहफट ऋषि कपूर से न बच सकीं परिणीति

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का नाम उन हस्तियों में शुमार हो गया है जो अपने दिल की किसी भी बात को सामने रखने से कभी नहीं कतराते है। अब एक बार फिर से वह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

rishi- India TV Hindi
rishi

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का नाम उन हस्तियों में शुमार हो गया है जो अपने दिल की किसी भी बात को सामने रखने से कभी नहीं कतराते है। अब एक बार फिर से वह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा के वजन घटाने पर मजाक उड़ाया हैं। पिछले साल के अंत में परिणीति ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उनका वजन काफी कम दिख रहा था, इसके लिए उन्होंने लगातार 9 महीनों तक कड़ी मेहनत की थी।

इसे भी पढ़े:- रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

ऋषि से जब पूछा गया कि लोकप्रिय अवार्ड शो के बारे में उनका क्या कहना है तो, इस पर उन्होंने कहा कि, "मुझे इस बात विश्वास ही नहीं हुआ, जब मैंने परिणीति को हाल ही में वजन कम करने के लिए अवार्ड दिया। क्या कोई मुझे भी वजन बढ़ाने के लिए अवार्ड दे सकता है?" पिछले वर्ष दिसंबर में परिणीति को स्टारडस्ट अवार्ड शो में 'स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर' के लिए सम्मानित किया गया था।

इंटरव्यू के दौरान ऋषि ने कहा, "मैं इन लोकप्रिय अवार्ड समारोह में विशवास नहीं करता, अब तो ये और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। मैं अवार्ड के तौर पर मिलने वाली इन ट्रॉफीयों को अब दरवाजें के नीचे डोरस्टॉपर के रूप में इस्तेमाल करता हूं। जो उन लोगों ने फिल्म अवार्डस के साथ किया है वह बेहद ही दुखद है। उन लोगों ने इसे बहुत छोटा बना दिया है। अगर सभी को खुश करना है तो अवार्ड का मतलब क्या हुआ?"

हाल ही में ऋषि को स्क्रीन अवार्ड समारोह में एक बार फिर से लाइफटाइम अचिवमेंट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस पर ऋषि ने कहा, "यह मेरा चौथा या पांचवा लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड है। उन्हें लगता है कि मेरा काम खत्म हो गया है, इसलिए वह मुझे बार-बार यह लाइफटाइम अचिवमेंट का अवार्ड देते रहते हैं। लेकिन मेरा काम लगातार चलता रहेगा, चाहे वह मुझे इसके लिए अवार्ड दें या न दें।"

Latest Bollywood News