1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

 Published : Jan 19, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 03:07 pm IST

कुछ दिनों से सांवरियां बॉय रणबीर कपूर और अफ़ग़ान जलेबी कैटरीना कैफ़ के ब्रेकअप की खबरे मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

ranbir- India TV Hindi
ranbir

नई दिल्ली: कुछ दिनों से सांवरियां बॉय रणबीर कपूर और अफ़ग़ान जलेबी कैटरीना कैफ़ के ब्रेकअप  की खबरे मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। हालंकि इस बारे में रणबीर और कैटरीना ने कोई पुष्टि नही की है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-दूसरे से ऑफिशियली अलग हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर ने कार्टर रोड स्थित वह फ्लैट छोड़ दिया है, जहां वे करीब 6 महीने से कैट के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अब अपने पेरेंट्स (ऋषि कपूर और नीतू कपूर) के साथ ही रहेंगे। जब इस ब्रेकअप के बारे में रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर से पूछा गया तो उन्होंने बहुत विनम्रतापूर्वक इसका जवाब दिया और कहा अभी इस बारे में बता करने का सही मौका नहीं है,वो अभी काफी व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़े:रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप: जिसका डर था वही हुआ!

 ऋषि कपूर के इस बयान ने लोगो को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर ने कटरीना कैफ की खुलकर तारीफ की थी,यहां तक की ऋषि ने कटरीना के लिए यह भी कहा की वो कटरीना के प्रति बहुत उदार हैं।

रणबीर और कैटरीना पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी लव स्टोरी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' (2009) के सेट पर शुरू हुई थी। हालांकि, दोनों कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा और न ही ब्रेकअप की खबर पर उनका कोई बयान आया है।

रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की वज़ह अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक कटरीना और रणबीर के ब्रेकअप की वजह अलग-अलग बताई जा रही है। कहीं कहा जा रहा है 'तमाशा' के दौरान रणबीर-दीपिका की नजदीकियों के चलते कैटरीना ने ब्रेकअप किया तो कहीं इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि रणबीर के पेरेंट्स को कैटरीना पसंद नहीं थीं, इसलिए वे अलग हुए।

सच्चाई क्या है? यह रणबीर और कैट से बेहतर कोई नहीं जानता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन