1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप: जिसका डर था वही हुआ!

रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप: जिसका डर था वही हुआ!

 Published : Jan 15, 2016 08:17 pm IST,  Updated : Jan 15, 2016 08:37 pm IST

आख़िर जिसका डर था वो हो ही गया। हो सकता है इस ख़बर से लाखों लोगों के दिल टूट जाए, लेकिन अब वक़्त आ गया है कि आपको बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना की प्रेम कहानी का अंत हो गया है।

katrina ranveer- India TV Hindi
katrina ranveer

नई दिल्ली: आख़िर जिसका डर था वो हो ही गया। हो सकता है इस ख़बर से लाखों लोगों के दिल टूट जाए, लेकिन अब वक़्त आ गया है कि आपको बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना की प्रेम कहानी का अंत हो गया है। मिसमालिनी डॉट कॉम के अनुसार दोनों ने संबंध खत्म करने का फ़ैसला कर लिया है। इसके पहले दोनों के बीच तनातनी की ख़बरें आ रही थीं और ऐसे में इस ख़बर से शायद लोग चौंके नहीं लेकिन ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा किसी को उम्मीद नहीं थी।

 
परिवार के एक नज़दीकी सूत्र के अनुसार दो दिन पहले रणबीर कपूर वापस अपने माता-पिता के घर चले गये जबकि कैटरीना अभी भी उसी अपार्टमेंट में है। काफी दिनों से ख़बरें थी कि रणबीर कभी भी कैटरीना का घर छोड़ सकते हैं और आख़िरकार उन्होंने ऐसा कर ही दिया। ब्रेक अप की वजह फिलहाल मालूम नहीं चली है लेकिन इनके फ़ैन्स के लिए ज़ाहिर है ये ख़बर बहुत तकलीपदेह होगी।
 
पिछले महीने कैटरीना कपूर परिवार की क्रिस्मस पार्टी में शामिल हुई थीं और लगा था कि शायद ये संबंध न टूटें क्योंकि कैटरीना को कपूर परिवार के लोग बहुत पसंद करते हैं। मगर अफ़सोस ऐसा नहीं हुआ और रणबीर और कैटरीना ने इस प्रेम कथा पर ख़ुद विराम लगा दिया।अब देखना ये है कि इऩ दो  प्रतिभाशाली कलाकारों का होगा क्या। बहरहाल हम आपको इस बारे में ख़बर देते रहेंगे।​

फोटो गैलेरी: 'पशमीना' में कैटरीना-आदित्य को चढ़ा रोमांस का 'फितूर'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन