मुंबई: 'राजा की आएगी बारात' और 'लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज' जैसे टीवी शो से मशहूर हुई अभिनेत्री रिशिका मिहानी ने यूं तो हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन अब वो चाहती हैं कि वो ऐसे सीरियल में काम करें जो वास्तविकता के करीब हो। रिशिका का कहना है कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जिनकी विषय वस्तु अच्छी हो और जो रियलिटी के करीब हों। रिशिका ने एक बयान में कहा, "मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जिनकी विषय वस्तु अच्छी हो और जो वास्तिवकता के करीब हों। मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है, जिनका विषय अच्छा हो और जो रचनात्मक हों। मैंने कई शोज किए हैं और सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं। मुझे दोनों में मजा आता है, लेकिन किरदार ऐसा होना चाहिए जिसमें कुछ ऐसा हो जो उससे लोकप्रिय बनाए।"
उन्होंने कहा, "मैं स्टैंड अप कॉमेडी भी करना चाहती हूं, क्योंकि यह सबसे अधिक मुश्किल और शानदार काम है। दूसरों को हंसाना सबसे खूबसूरत काम है, जिसमें काफी प्रतिभा की जरूरत होती है।"
रिशिका को आखिरी बार जीटीवी के शो 'संयुक्त' में देखा गया था।
(इनपुट- आईएनएस)
प्रभास-अनुष्का के बीच आई ये एक्ट्रेस
11 मई 2018 को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म राजी
Latest Bollywood News