1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगले साल 11 मई को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी'

अगले साल 11 मई को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी'

 Published : Aug 02, 2017 01:03 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 01:04 pm IST

'फिलहाल..' और 'तलवार' जैसी फिल्में बना चुकीं मेघना मशहूर लेखक गुलजार और अनुभवी अभिनेत्री राखी की बेटी हैं।

vicky kaushal- India TV Hindi
vicky kaushal

मुंबई: निर्देशक मेघना गुलजार अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल को लेकर 'राजी' नाम की एक फिल्म बना रही हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में शुरू हो गई है और फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है। ये फिल्म अगले साल 11 मई को रिलीज होगी। फिल्मकार करण जौहर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। करण ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म रिलीज की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। 'राजी' 11 मई, 2018 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट, विक्की कौशल।"

'फिलहाल..' और 'तलवार' जैसी फिल्में बना चुकीं मेघना मशहूर लेखक गुलजार और अनुभवी अभिनेत्री राखी की बेटी हैं। मेघना ने भी ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तय होने पर पोस्ट किया है।

अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस बात से बेहद खुश दिखीं और ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की।

'राजी' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। यह कश्मीरी लड़की की एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करने की कहानी है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। फिल्म शूटिंग पंजाब, कश्मीर और मुंबई में चल रही है।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन