1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस वजह से '..लिटिल चैंप्स' के सेट पर नहीं पहुंचीं अनुष्का शर्मा

तो इस वजह से '..लिटिल चैंप्स' के सेट पर नहीं पहुंचीं अनुष्का शर्मा

 Published : Aug 02, 2017 11:53 am IST,  Updated : Aug 02, 2017 11:53 am IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों सितारे फिलहाल की टीवी शोज पर भी दिखाई दे रहे हैं।

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों सितारे फिलहाल की टीवी शोज पर भी दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का को हाल में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में पहुंचना था, लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त में जाना कैंसिल कर दिया। इसे लेकर अनुष्का का कहना है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' की शूटिंग छोड़नी पड़ी, जहां उन्हें मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन करना था। अनुष्का ने ट्वीट किया, "कृपया माफ करिए, '..लिटिल चैंप्स' यह मेरा नुकसान है कि खराब स्वास्थ्य ने मुझे आज शो में मजा करने से रोक दिया..ढेर सारा प्यार।"

इससे एक दिन पहले अनुष्का अभिनेता शाहरुख खान और फिल्मकार इम्तियाज अली के साथ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वाराणसी पहुंची थीं। तीनों ने 70 साल पुरानी एक दुकान का पान भी खाया था। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की पेशकश 'जब हैरी मेट सेजल' इसी शुक्रवार 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के कलाकारों द्वारा बुधवार को दिल्ली में फिल्म के एक नए गीत 'फुर्र' को रिलीज किया जाना है।

इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर साथ दिखाई दे रही है। इससे पहले इन दोनों को ‘जब तक जान’ और ’रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों में भी रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। (Video: जब शाहरुख ने घुटने पर बैठकर अनुष्का के लिए गाया 'लोलीपॉप लागेलू')

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन