1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ए जेंटलमैन' में अपने डबल रोल को लेकर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

'ए जेंटलमैन' में अपने डबल रोल को लेकर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

 Published : Aug 02, 2017 12:51 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 12:51 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ए जेंटलमैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल...

sidharth- India TV Hindi
sidharth

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ए जेंटलमैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक किरदार में वह काफी शांत स्वभाव के और सुलझे हुए शख्स की भूमिका में दिख रहे हैं, वहीं दूसरे रोल में वह दमदार एक्शन हीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। अपनी इस फिल्म के बारे में सिद्धार्थ का कहना है कि उन्हें इस बात पर पूरा यकीन है कि 'ए जेंटलमैन' में दर्शकों को उनका सुंदर, सुशील, रिस्की अंदाज जरूर पसंद आएगा। सिद्धार्थ पहली बार इस फिल्म में डबल रोल निभाते हुए दिखाई दें रहे हैं।

हाल ही में लंदन से लौटे सिद्धार्थ ने कहा, "फिल्म 'ए जेंटलमैन' एक मजेदार पॉपकॉर्न एक्शन फिल्म है और मैं दो भूमिकाएं निभाने को उत्सुक हूं। फिल्म में दोहरी भूमिका नए ट्विस्ट के साथ होगी और निश्चित तौर पर यह अन्य दोहरी भूमिकाओं वाली फिल्मों जैसी नहीं है।" उन्होंने कहा, "जहां एक लड़का मेहनती है और जीवन की सभी चीजों का हल निकाल लेता है और एक अच्छी लड़की से शादी करना चाहता है। दूसरा किरदार आक्रमक है और सभी से लड़ने के लिए तैयार हैं। मैं यह दोनों किरदार दुनिया को दिखाने के लिए उत्सुक हूं। मैं स्टाइल से एक्शन-कॉमेडी के लिए उत्सुक हूं।" (प्रभास और अनुष्का के बीच आई बॉलीवुड की ये हसीना!)

राज निदिमोरु और डी.के कृष्ण द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकलिन फर्नाडिस भी प्रमुख भूमिका में हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि उनका प्रयास हमेशा विभिन्न भूमिकाओं को चित्रित करना और दिलचस्प पटकथाओं पर काम करना है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में अपने क्षितिज को विस्तार देने और अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना आवश्यक है। फिल्म में नाटक के साथ रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का सही मिश्रण है।" फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन