1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेडिंग एनिवर्सिरी पर जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ शेयर किया प्यारा-सा Video

वेडिंग एनिवर्सिरी पर जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ शेयर किया प्यारा-सा Video

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर जेनेलिया ने एक बार फिर अपने पति के लिए प्यार जाहिर किया है।

riteish deshmukh genelia d'souza wedding anniversary- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: RITEISHD जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शादी की सालगिरह मना रहे हैं 

बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की गिनती क्यूट और स्वीट कपल्स में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री के फैंस कायल हैं। आज उनकी शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर जेनेलिया ने ना सिर्फ रितेश के साथ खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, बल्कि प्यार-भरा मैसेज भी लिखा है। 

जेनेलिया इस वीडियो में रितेश के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आप प्यार को नहीं ढूंढते, ये आपको ढूंढता है। ये भाग्य और किस्मत पर भी थोड़ा निर्भर करता है। आपके बिना मैं नहीं हूं। मैं पूरी तरह से आपके प्यार में पागल हूं। हैप्पी एनिवर्सिरी लव।'

जेनेलिया डिसूजा जल्द कर सकती हैं पति रितेश देशमुख संग काम

गौरतलब है कि जेनेलिया और रितेश ने 2012 में शादी कर ली थी। दो साल बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम रियान है। उनके दूसरे बेटे राहिल का जन्म जून, 2016 में हुआ।

फिल्मों की बात करें तो जेनेलिया और रितेश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2003) के सेट पर मिले थे। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी 'मस्ती' (2004) और 'तेरे नाल लव हो गया' (2012) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी।

Latest Bollywood News