A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख की फिल्म ‘बैंक चोर’ का ट्रेलर देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप!

रितेश देशमुख की फिल्म ‘बैंक चोर’ का ट्रेलर देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप!

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ritesh- India TV Hindi
ritesh

नई दिल्ली: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अभिनेता विवेक ओबरॉय और रिया चक्रवर्ती भी हैं। फिल्म में जहां रितेश बैंक चोर बने हैं, वहीं विवेक ओबरॉय एक कड़क पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। रिया चक्रवर्ती फिल्म में जर्नलिस्ट के किरदार में हैं।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के बारे में बात करते हुए रितेश ने बताया कि उनका सपना था कि वो यशराज बैनर के साथ काम करे। यशराज बैनर तो नहीं मिला लेकिन वाई फिल्म्स के साथ काम करके खूब मजा आया।

रितेश और विवेक बिल्कुल अलग अंदाज में फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में रितेश देशमुख आधी रात को विवेक के घर चोरी करने पहुंच गए थे। विवेक ने पुलिस को भी बुला लिया, बाद में पता चला यह सिर्फ ‘बैंक चोर’ के प्रचार का तरीका है।

आपको बता दें पहले यह फिल्म कॉमेडियन कपिल शर्मा को ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से कपिल यह फिल्म नहीं कर पाए और रितेश देशमुख इस फिल्म के लिए चुने गए।

बम्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News