1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रैफिक रूल तोड़ने पर शाहिद की पत्नी मीरा पर लगा भारी जुर्माना

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर शाहिद की पत्नी मीरा पर लगा भारी जुर्माना

 Published : May 10, 2017 08:45 am IST,  Updated : May 10, 2017 08:45 am IST

लीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से भारी जुर्माना भरना पड़ा। नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने की वजह से मीरा को फाइन भरना पड़ा।

mira- India TV Hindi
mira

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से भारी जुर्माना भरना पड़ा। नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने की वजह से मीरा को फाइन भरना पड़ा। यह फाइन मीरा को तब भरना पड़ा जब वह बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच करने गई थीं।

इससे पहले भी मीरा को नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की वजह से फाइन भरना पड़ा था। गलती दोहराने के लिए मीरा को 2000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। मीरा ने बिना कोई बहस किए 2000 रुपये का फाइन भर दिया।

मीरा और शाहिद अक्सर इस रेस्टोरेंट में लंच और डिनर के लिए आते रहते हैं। पिछले साल ही मीरा एक बेटी की मां बनी हैं। शाहिद और मीरा की बेटी का नाम मीशा रखा गया है।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर साथ में लंच या डिनर करने के लिए बांद्रा के रेस्टोरेंट में आते रहते हैं. मीरा ने पिछले साल ही अपनी पहली बच्ची मीशा को जन्म दिया है.

मीशा बॉलीवुड स्टार किड्स में काफी मशहूर है। उसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मीशा के जन्म से पहले मीरा का ख्याल रखने के लिए शाहिद ने बॉलीवुड से ब्रेक लिया था।

शाहिद और मीरा की शादी जनवरी 2015 में हुई थी। शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ ‘कॉफी विद करण’ में भी नजर आ चुके हैं। यह पहला मौका था जब मीरा किसी टीवी शो में शामिल हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन