A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए, रितेश-जेनेलिया ने क्या रखा दूसरे बेटे का नाम

जानिए, रितेश-जेनेलिया ने क्या रखा दूसरे बेटे का नाम

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रितेश देशमुख रखा है। रितेश और जेनेलिया को इस महीने की शुरुआत में दूसरा बेटा हुआ था।

ritesh deshmukh and jenelia d'souza- India TV Hindi
ritesh deshmukh and jenelia d'souza

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रितेश देशमुख रखा है। रितेश और जेनेलिया को इस महीने की शुरुआत में दूसरा बेटा हुआ था। उन्होंने रविवार को ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ अपने बेटे का नाम साझा किया।

रितेश ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने काले रंग के बैकग्राउंड के साथ गुलाबी रंग से बेटे का नाम लिखा।

ये भी पढ़ें-

रितेश ने ट्विटर पर राहिल को यंगेस्ट देशमुख कहा।

रितेश ने छोटे बेटे के नाम की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की।

जेनेलिया ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, "राहिल रितेश देशमुख।"

रितेश और जेनेलिया की प्रेम कहानी 2003 से शुरू हुई थी। दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद उनके घर 2014 में बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम रियान रखा गया।

rahyl

Latest Bollywood News