1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोवर

रितेश देशमुख के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोवर

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 05:38 pm IST,  Updated : May 04, 2016 05:42 pm IST

अभिनेता रितेश देशमुख के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोवर हो गए हैं। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को 'क्रू' (समूह) करार दिया है ।

Ritesh Deshmukh- India TV Hindi
Ritesh Deshmukh

मुंबई:  अभिनेता रितेश देशमुख के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोवर हो गए हैं। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को 'क्रू' (समूह) करार दिया है। 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के साथ बॉलीवुड में पदार्पण करने वाले रितेश (37) ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह लंबे बालों और-दाड़ी मूंछ में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रितेश सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहने दिखाई दे रहे हैं।

रितेश ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, "अब इंस्टाग्राम पर हमारा 20 लाख का क्रू  है। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।" 'तेरे नाल लव हो गया' के अभिनेता साजिद-फरहाद निर्देशित 'हाउसफुल-3' में दिखाई देंगे। 'हाउसफुल 3' सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन