मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार रितेश बत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द सेंस ऑफ एन एन्डिंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रितेशा ने फिल्म 'द लंच बॉक्स' से खास लोकप्रियता हासिल हुई है। अब रितेश की अगली फिल्म 'द सेंस ऑफ एन एन्डिंग' भारत में 24 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी लेखक जूलियन बार्न्स के उपन्यास 'द सेंस ऑफ एन एन्डिंग' पर आधारित है।
भारतीय निर्देशक और लेखक को बाफ्टा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया जा चुका है। उनकी हालिया फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने अतीत से डरा हुआ है और उससे कई रहस्यमयी बातें जुड़ी हुई हैं, जो उसे जीवन की वर्तमान परिस्थिति के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
उपन्यास की कहानी पर फिल्म बनाने के बारे में बत्रा ने कहा, "'द सेंस ऑफ एन एन्डिंग' उन उपन्यासों में से हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ लेकर चलता हूं। साल 2011 में पहली बार पढ़ने के बाद से यह हमेशा से मेरी पसंदीदा उपन्यास बनी हुई है।"
फिल्म में ऑस्कर विजेता अभिनेता जिम ब्रॉडबेंट, शार्लोट रैमप्लिंग, हैरियट वाल्टर, मैथ्यू गूडबे, फ्रेया मेवोर जैसे कलाकार हैं। फिल्म की पटकथा निक पेन ने लिखी है और इसका निर्माण डेविड थॉम्पसन और एड रूबिन ने संयुक्त रूप से किया है।
Latest Bollywood News