1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर संग थिरकती नजर आ सकती हैं सनी लियोन

जस्टिन बीबर संग थिरकती नजर आ सकती हैं सनी लियोन

 Published : Mar 02, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 12:43 pm IST

जस्टिन बीबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। दुनियाभर में उनके फैंस उनकी झलक के दीवान रहते हैं। अब भारत में भी उनकी कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। यह 10 मई को होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए खूब तैयारियां भी की जा रही हैं।

sunny justin- India TV Hindi
sunny justin

नई दिल्ली: हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। दुनियाभर में उनके फैंस उनकी झलक के दीवान रहते हैं। अब भारत में भी उनकी कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। यह 10 मई को होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए खूब तैयारियां भी की जा रही हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस कॉन्सर्ट को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोन को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक इस कॉन्सर्ट के मेकर्स सनी से इस बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि जस्टिन के इस कॉन्सर्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल होने वाले हैं। सनी को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियभर में जाना जाता है। इसलिए तीनों सितारों के साथ सनी को भी इस कॉन्सर्ट के लिए अप्रोच किया ज रहा है।

व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक व इस टूर के प्रचारक अर्जुन जैन ने एक बयान में कहा, "जस्टिन बीबर हमारे समय के बहुत बड़े कलाकार हैं और वैश्विक स्तर पर सभी उम्र के प्रशंसकों को आकर्षित करते हैं। यह टूर दुनिया भर में सफल रहे टूर में से एक है और इससे भारत में आगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को और बढ़ावा मिलेगा।"

आयोजक इस संगीत कार्यक्रम को भारत में सबसे सफल संगीत कार्यक्रमों में से एक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जैन ने बताया कि भारत में बीबर के 80 प्रतिशत से ज्यादा प्रशंसक हैं। ऐसे में इसे साल का सबसे बड़ा कार्यक्रम बनाने की तैयारी चल रही है।

जैन ने बताया कि वह 10 मई को होने वाले कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद कर रहे हैं, यह टूर वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ाएगा। बीबर के प्रशंसक टिकट के लिए 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बुकमायशो डॉट कॉम' पर 22 फरवरी से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। टिकट की कीमत 4,000 रुपये से ज्यादा होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन