नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सिनेमाजगत में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सुशांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का फर्स्ट पोस्टर जारी किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "2018 विग बी रॉ।" पोस्टर्स में सुशांत काफी गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं।
सुशांत को पिछली बार भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एम. एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। अब वह पिछले कुछ वक्त से वह आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।
इसके अलावा वह 'चंदा मामा दूर के’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में फिल्मकार करण जौहर ने भी अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। इसमें सुशांत और जैकलिन फर्नाडिज की जोड़ी दिखाई देगी। करण फिल्म को प्रोड्यूसर करने वाले हैं वहीं तरुण मनसुखानी इस फिल्म को निर्देशन करेंगे।
Latest Bollywood News