1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ऐसा क्या स्पेशल लेकर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ?

आखिर ऐसा क्या स्पेशल लेकर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ?

 Published : Mar 27, 2017 12:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 12:18 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। टाइगर ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। टाइगर ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इस तस्वीर में टाइगर रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछ दीवार पर 'डेजर हाई वॉल्टेज' लिखा भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए टाइगर ने इसके साथ कैप्शन लिखा, कुछ स्पेशल जल्द ही आने वाला है।"

इसके बाद से कयाल लगाए जाने शुरु हो गए हैं कि क्या वह अपनी अगली फिल्म के लिए कोई संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं। खैर ये तो टाइगर की स्पेशल चीज का खुलासा तो वक्त के साथ ही हो पाएगा। टाइगर को पिछली बार उनकी फिल्म 'अ फ्लांइग जट्ट' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नाडिज भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थीं।

सब्बीर खान के  आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के बारे में बात करें तो हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के टाइगर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह अपने पिता जैकी श्रॉफ के युवा अवतार जैसे दिखाई दे रहे थे। हालांकि बाद में टाइगर ने बताया कि वह इस फिल्म में पिता को ट्रिब्यूट देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन