1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Published : Jul 23, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 01:09 pm IST
भारत और जिम्बाब्वे के बीच में 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें सभी की नजरें युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर ही संभालेंगे लेकिन गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे जहां मयंक यादव की लंबे समय के बाद वापसी हुई है तो वहीं यश ठाकुर और अशोक शर्मा को भी मौका मिला है। ऐसे में हम आपको भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AFP

इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का नाम है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में तीन मैचों में खेलते हुए 9.37 के औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं। मुकेश कुमार का जिम्बाब्वे के खिलाफ इकॉनमी रेट 7.37 का देखने को मिला है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट रहा है।
2/6 Image Source : AP

अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 21.75 के औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 6.36 का रहा है। वहीं उनका एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर तीन विकेट था।
3/6 Image Source : AP

वाशिंगटन सुंदर जो मौजूदा समय में फिटनेस की समस्या से काफी जूझते हुए दिखाई दिए हैं उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में गेंद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। सुंदर ने 5 टी20 मैचों में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 11.62 के औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 5.16 का रहा है। वहीं सुंदर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट था।
4/6 Image Source : AP

आवेश खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया में फिर से अपनी वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं। आवेश खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में तीन मैचों में खेलते हुए 13.83 के औसत से 6 विकेट हासिल किए हैं। आवेश का इकॉनमी रेट 7.54 का रहा है तो वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट था।
5/6 Image Source : AFP

रवि बिश्नोई जो आगामी तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा भी हैं उनके पास इस लिस्ट में नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने का मौका है। बिश्नोई ने टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों में खेलते हुए 17.66 के औसत से 6 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 5.57 का रहा है। रवि बिश्नोई के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 13 रन देकर 4 विकेट रहा है।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement