सोशल मीडिया का जमाना है और लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अब वायरल हो रहे कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं, कुछ वीडियो लोगों को कुछ नया सिखाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को सबक देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आखिरी वाला यानी सबक देने वाला है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि शख्स जो शायद किसी ऑटो में कहीं जा रहा है, इस दौरान वो बाहर निकलकर खड़ा है और उसका वीडियो बना रहा है। लोग हमेशा मना करते हैं कि चलती गाड़ी से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ये लड़का उसका ही उल्टा कर रहा है। इसी दौरान जो हुआ, वो सबक देने के लिए काफी है। दरअसल अचानक उसका सिर झाड़ से टकराता है क्योंकि ये बाहर की तरफ लटका हुआ था। इसमें राहत की बात यह है कि वो झाड़ से टकराता है, अगर कोई दूसरी गाड़ी या फिर कोई खंभा होता तो ये गंभीर रूप से घायल हो सकता था और इसी कारण चलती गाड़ी से कभी भी बाहर नहीं निकलना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sanjay_tyagi143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Alert- एक छोटी सी गलती और आत्मी सीधा परमात्मा के पास। वायरल होने के चक्कर में अपनी ही जान को रिस्क में डाल रहे हैं आजकल के बच्चे। कुछ व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच गए बेटे, ये कहो झाड़ थी वरना लेट गए होते, सारी मस्ती खत्म हो जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- मरते मरते बचा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियो बनाने के साथ सावधानी भी बरतना बहुत जरूरी है, ऐसा नहीं करना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
तीन नन्हें बच्चों का एक Video हो रहा है जमकर वायरल, आइए बताते हैं कि वीडियो में क्या है