1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं खुद का नुकसान करना, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

इसे कहते हैं खुद का नुकसान करना, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 23, 2026 09:46 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 09:46 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग अपना माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कर लिया अपना नुकसान। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PHOTO5065

आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लोगों के पास जब भी खाली समय होता है, अपने काम से थक जाते हैं या फिर बोर हो रहे होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में ही पहुंचते हैं और वहां मौजूद अलग-अलग वीडियो देखकर अपना टाइम पास करते हैं। आप भी शायद ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो सिर्फ 14 सेकंड का है मगर वो वीडियो बताएगा कि लोग कैसे अपना नुकसान खुद कर लेते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की सड़क के किनारे एक कंक्रीट बाउंड्री पर खड़ी है और नीचे एक बड़े मेटल ग्रेट (जालीदार ग्रिड) पर कूदने की कोशिश करती है। इस दौरान उसका फोन उसकी जेब में था मगर वो काफी बाहर निकला हुआ था और वो यह चीज देखती नहीं है या फिर कूदने से पहले अपने फोन को जेब से निकालकर कहीं रखती नहीं है और इसी कारण उसका नुकसान हो जाता है। वो जैसे ही कूदकर दूसरी तरफ पहुंचती है, उसकी जेब से फोन नीचे गिर जाता है और इससे पहले कि वो कुछ करती, उसका फोन जाली से नीचे गिर जाता है और इस छोटी से लापरवाही से लड़की अपना नुकसान कर लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @photo5065 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं वीडियो पर लिखा है, 'मेरी किस्मत बहुत खराब है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आपने फोन जिस तरह रखा था, आपके साथ ऐसा होना ही था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बुरी किस्मत नहीं है, ये बेवकूफी है। तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं, तुमने बेकार फैसला लिया और अब उसे बेकार किस्मत कह रही हो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हवाबाजी के चक्कर में शख्स ने ले लिया गलत फैसला, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।