A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का गाना ‘सचिन... सचिन...’ सुनकर रोमांचित हो उठेंगे आप!

Video: 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का गाना ‘सचिन... सचिन...’ सुनकर रोमांचित हो उठेंगे आप!

सचिन पर बन रही बायोपिक ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर देखकर उनके फैंस भावुक हो गए थे। अब इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे सुनकर आप फिर एक बार भावुक हो जाएंगे।

सचिन- India TV Hindi
सचिन

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के प्रति लोगों की दीवानगी क्या है ये आप सब जानते ही हैं। सचिन पर बन रही बायोपिक ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ का ट्रेलर देखकर उनके फैंस भावुक हो गए थे। अब इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे सुनकर आप फिर एक बार भावुक हो जाएंगे।

सुखविंदर सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और गाने को कंपोज किया है दिग्गत संगीतकार ए आर रहमान ने। गाना इतना खूबसूरत है कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म निर्माता ने सचिन के सभी फैंस को पुरानी यादों के साथ फिर से जीने का मौका दिया है।

सचिन को चीयर करने के लिए उनके फैंस एक अलग ही टोन अपनाते हैं, लोग उन्हें... सचिन.... सचिन... कहकर चीयर करते हैं। इस गाने में सचिन... सचिन... को खूबसूरती के साथ पिरोया गया है।

इस बारे में सचिन ने बताया कि सबसे पहली बार उनकी मां ने उन्हें इस तरह बुलाया था। सचिन ने बताया कि वो नीचे मैदान में क्रिकेट खेल रहे होते थे और मां ऊपर से आवाज लगाती थी, सचिन... सचिन... और ये सचिन... सचिन... इतना मशहूर हो गया कि हर फैन उन्हें ऐसे ही चीयर करता है।

संगीतकार ए आर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये गाना शेयर किया है। आप भी सुनिये और पुरानी यादों में खो जाइए।

‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मराठी भाषा में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News