A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों भड़क उठे सचिन तेंदुलकर

क्यों भड़क उठे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली: हमने शायद ही देश के महान क्रिकेटर बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को अपना आपा खोते हुए देखा है। मैदान में भी सचिन ने विरोधियों की ललकार का अपने बल्ले से ही सटीक जवाब दिया

क्या कह दिया सारा के...- India TV Hindi
क्या कह दिया सारा के बारे में जिससे भड़क उठे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली: हमने शायद ही देश के महान क्रिकेटर बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को अपना आपा खोते हुए देखा है। मैदान में भी सचिन ने विरोधियों की ललकार का अपने बल्ले से ही सटीक जवाब दिया है। लेकिन मामला यहां पर निजी हो गया था और और सचिन को इसका जवाब शब्दों में देना जरूरी पड़ गया।

कुछ दिनों पहले सचिन की 17 वर्षीय बेटी सारा की बॉलिवुड में एंट्री की खबर सब जगह छा गई थी। मीडिया खबरों की माने तो सारा अपनी पहली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दिखने वाली है लेकिन सचिन इन अफवाहों से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

मास्टर-ब्लास्टर ने एक ट्वीट के जरिए सारा की फिल्मों में काम करने की खबर को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी सिर्फ पढ़ाई करने में व्यस्त है। सचिन ने लिखा, "मेरी बेटी सारा अपनी पढ़ाई में मशगूल है। मैं उसके फिल्मों में काम करने की अफवाहों से नाराज़ हूं।"

सारा अभी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही है और कभी-कभी डैडी सचिन के साथ मैच देखते दिख जाती है।

वही दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर अपने जीवन पर बन रही डॉक्यू-फीचर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सचिन ने कहा है कि वह अपने जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

सचिन के ब्रांड की देखरेख करने वाली कम्पनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप इस फिल्म में सहयोगी कम्पनी है और इसे '200 नॉटआउट' नाम दिया गया है।

लंदन स्थित लेखक और फिल्मकार जेम्स एर्सकीन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में कई ऐसी फुटेज दिखाई जाएंगी, जो आज तक किसी ने नहीं देखी हैं।

Latest Bollywood News