A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की 'सड़क 2' की रिलीज डेट आई सामने, संजय दत्त-आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी आएंगे नजर

आलिया भट्ट की 'सड़क 2' की रिलीज डेट आई सामने, संजय दत्त-आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी आएंगे नजर

सड़क 2 का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है। 

sadak 2 release date- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @DUTTSANJAY सड़क 2 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क 2 डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 28 अगस्त को ऑनलाइन रिलीज होगी। मूवी का नया पोस्टर भी सामने आया है। इसमें आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाएगा। जिसकी वजह से मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

सुशांत के परिवार ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को बताया 98 प्रतिशित नेपोटिस्टिक

फिल्म 'सड़क 2' के साथ महेश भट्ट एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। यह साल 1991 की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' की सीक्वेल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।

Latest Bollywood News