1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के परिवार ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को बताया 98 प्रतिशित नेपोटिस्टिक

सुशांत के परिवार ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को बताया 98 प्रतिशित नेपोटिस्टिक

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 10:14 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके जीजा विशाल कीर्ति के भाई मयुरेश कृष्णा ने 'नेपोमीटर' को लॉन्च किया। इस नेपोमीटर ने महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की रेटिंग की है।

sushant singh rajputr sadak 2- India TV Hindi
सड़क 2 Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT/ALIAABHATT

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके जीजा विशाल कीर्ति के भाई मयुरेश कृष्णा ने 'नेपोमीटर' को लॉन्च किया, जो यह मापने का काम करेगा कि किसी फिल्म में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावादी) की मात्रा कितनी है। इसे ट्विटर पर लांच किया गया है। गुरुवार को पहली बार इसमें जिस फिल्म की रेटिंग की गई वह महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' है। फिल्म में महेश भट्ट की बेटियां आलिया भट्ट और पूजा भट्ट हैं और इसे महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।

नेपोमीटर के मुताबिक, यह फिल्म 98 फीसदी 'नेपोटिस्टिक' है।

नेपोमीटर ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'सड़क 2' 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक है। हमने पांच कैटेगरी के आधार पर इसका मूल्यांकन किया है - प्रोड्यूसर, मुख्य कलाकार, सहयोगी कलाकार, निर्देशक और लेखक। इन पांच में से चार श्रेणी में बॉलीवुड परिवार के सदस्य शामिल हैं। जब नेपोमीटर हाई हो तो मतलब यह फिल्म को बॉयकट करने का समय है..क्या आप इस फिल्म को देखेंगे?"

सुशांत ने खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के बाद से ही बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर चर्चा गरम है और कई सेलेब्रिटी निशाने पर लिए गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन