अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' अपने शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है।
Saif Ali Khan, Ajay Devgn
अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' अपने शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है। इस सीक्वेंस की शूटिंग एक हफ्ते तक चलेगी। इसमें दोनों तलवारबाज़ी करते नज़र आएंगे। इस सीक्वेंस को एक्शन डायरेक्टर रमज़ान बुलुत ने कोरियोग्राफ किया है। रमज़ान ने इसके पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स इनफर्नो (2015) और रश (2012) में भी काम किया है। फिल्म में सैफ राजपूत ऑफिसर उदयभान राठौड़ के रोल में हैं। सैफ ने क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के लिए 7 हफ्ते की ट्रेनिंग ली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय और सैफ दोनों कई हफ्तों से इस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। सैफ को रमज़ान ने ही ट्रेनिंग दी है। रमज़ान टर्की से इस एक्शन सीक्वेंस के लिए आए हैं।
'तानाजी' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की बॉक्स-ऑफिस पर भिड़ंत होगी।
पिछले साल सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। अजय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।