तैमूर अली खान के डॉल पर बोले सैफ अली खान- मुझे उसका नाम ट्रेडमार्क करा लेना चाहिए
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। उनकी एक तस्वीर के लिए पैपराज़ी को 1500 रूपये मिलते हैं, तो वहां अब बाज़ार में उनका डॉल भी मिलने लग गया है। इसे देख सैफ ने कहा कि उन्हें तैमूर का नाम ट्रेडमार्क करा लेना चाहिए।
