मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भड़क पड़ें। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर नवाज शरीफ के बारे में काफी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान में कोई अपने प्रधानमंत्री की नहीं सुनता तो क्या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कोई भारत के बारे में उनकी शिकायत पर ध्यान देगा? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम 'बेनवाज शरीर' रख दिया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़े:-
सलीम ने मंगलवार को ट्वीट किया, "क्षमा चाहता हूं मिस्टर शरीफ, अगर जिन लोगों ने आपका नाम रखा था, वे आपकी विशेषताओं के बारे में जानते तो वे आपका नाम बेनवाज शरीर रख देते। उनसे एक बड़ी गलती हुई है।"
उन्होंने कहा, "यह आपकी ही स्वीकारोक्ति है कि पाकिस्तान में कोई भी आपकी नहीं सुनता, चाहे वह सेना हो, आपकी संसद या आपकी जनता। ताज्जुब की बात है, आपका सम्मानित परिवार भी आपकी सुनता है या नहीं?"
Latest Bollywood News