1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की आलोचना करने वालों को सलीम खान ने दिया करारा जवाब

सलमान की आलोचना करने वालों को सलीम खान ने दिया करारा जवाब

 Published : Jul 11, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 04:19 pm IST

'सुल्तान' में निभाए गए सलमान के किरदार की लोग जहां एक तरफ खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं एक टेलीविजन डिबेट शो के दौरान सलमान की उम्र को लेकर मजाक बनाया गया है। इस शो में उन्हें दादा की उम्र का कहा गया है।

Salman Khan with Salim Khan- India TV Hindi
Salman Khan with Salim Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सुल्तान' को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करते हुए रिकॉर्ड बना लिया है। 'सुल्तान' में निभाए गए उनके किरदार की लोग जहां एक तरफ खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं एक टेलीविजन डिबेट शो के दौरान सलमान की उम्र को लेकर मजाक बनाया गया है। इस शो में उन्हें दादा की उम्र का कहा गया है। इसके बाद सलमान खान पर किए गए इस कमेंट से उनके पिता सलीम खान काफी भड़क उठे हैं और उन्होंने जमकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है।

इसे भी पढ़े;-

सलमान पर किए इस कमेंट से नाराज सलीम खान ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने ऐसा दबंग खान पर भद्दे कमेंट करने वालों को 'सुल्तान' देखने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "शो में बार-बार सलमान को दादाजी की उम्र का बताया गया है। मेरी उनसे गुजारिश है कि वह एक बार सिनेमाघर में जाकर 'सुल्तान' जरूर देखें।"

उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि, "हैरानी की बात है कि कैसे दादा की उम्र का कोई शख्स ऐसा कर सकता है। कुछ लोगों को दूसरों को निशाना बनाना ज्यादा ही अच्छा लगता है। लेकिन जो ये सुनकर भी आगे बढ़ता जाता है... वही सबसे बड़ा है।"

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा और अमित साध भी मुख्य किरादरों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान और अनुष्का दोनों ही पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन