1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म 'फौजी' हुई पोस्टपोन, अब दिसंबर में नहीं होगी रिलीज होगी फिल्म, प्रोड्यूसर ने बताई वजह

प्रभास की फिल्म 'फौजी' हुई पोस्टपोन, अब दिसंबर में नहीं होगी रिलीज होगी फिल्म, प्रोड्यूसर ने बताई वजह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 22, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 11:29 pm IST

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' अब दिसंबर में रिलीज नहीं होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के एक प्री-रिलीज इवेंट के दौरान बताया कि 'फौजी' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

Prabhas- India TV Hindi
पोस्टपोन हुई 'फौजी' Image Source : INSTAGRAM/@ACTORPRABHAS

'बाहुबली' फेम पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी तीन अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रभास आने वाले दिनों में संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट', 2024 में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' और 'फौजी' में नजर आएंगे। इन तीनों ही फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच प्रभास के फैंस के लिए एक मायूसी भरी खबर है। उनकी अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'फौजी' पोस्टपोन हो गई है। प्रभास की ये फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसकी रिलीज का और इंतजार करना होगा। निर्देशक हनु राघवपुडी और फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

पोस्टपोन हुई 'फौजी'

फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने बताया कि 'फौजी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' के एक प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट के दौरान रवि शंकर ने बताया कि मेकर्स ने फिलहाल 'फौजी' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम इसे बड़े पैमाने पर तैयार करना चाहती है, ऐसे में इसमें और समय लगेगा। यही वजह है कि अब ये फिल्म दिसंबर में रिलीज नहीं होगी। इवेंट के दौरान रवि शंकर ने 'फौजी' के पोस्टपोन होने की जानकारी तो दे दी, लेकिन नई रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

प्रोड्यूर रवि शंकर ने दिया अपडेट

प्रोड्यूसर रवि शंकर ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रभास स्टारर 'फौजी' पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज फिलहाल आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने इस दौरान फिल्म के स्केल और प्रभास के लुक की तारीफ की और कहा- 'फौजी को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, ये एक जबरदस्त फिल्म होने वाली है। प्रभास को आपने बाहुबली के बाद इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा, जितना वह इसमें नजर आने वाले हैं। ये उसी स्तर की फिल्म है, जिसके लिए हमें अतिरिक्त समय चाहिए होगा। लेकिन, हम माफी चाहते हैं कि हमें इसे थोड़ा आगे बढ़ाना पड़ रहा है। मगर यकीन मानिए आपको ये फिल्म जिंदगी भर याद रहेगी। ये बहुत ही बड़ी और बेहतरीन फिल्म होने वाली है।'

इन फिल्मों से होने वाली थी 'फौजी' की टक्कर

बता दें, पहले 'फौजी' 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी। ऐसे में ये फिल्म नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' और दुलकर सलमान की 'श्री श्री' से टकराने वाली थी। ये दोनों फिल्में 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थीं। लेकिन, अब फौजी के पोस्टपोन होने से ये टक्कर टल गई है।  मेकर्स ने जुलाई में ही 'फौजी' से प्रभास का पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह खून से लथपथ, किलर लुक में नजर आए थे। इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने से फैंस थोड़ा मायूस हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रभास की सेहत को लेकर क्यों चिंतित हुए फैंस? ऑर्थोपेडिक सर्जन की पोस्ट ने खींचा ध्यान, 'प्राइवेट सैक्रिफाइस' का भी किया जिक्र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन