1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की सेहत को लेकर क्यों चिंतित हुए फैंस? ऑर्थोपेडिक सर्जन की पोस्ट ने खींचा ध्यान, 'प्राइवेट सैक्रिफाइस' का भी किया जिक्र

प्रभास की सेहत को लेकर क्यों चिंतित हुए फैंस? ऑर्थोपेडिक सर्जन की पोस्ट ने खींचा ध्यान, 'प्राइवेट सैक्रिफाइस' का भी किया जिक्र

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 20, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 11:49 pm IST

हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने प्रभास के साथ तस्वीर पोस्ट की है, जिसके बाद फैंस 'स्पिरिट' एक्टर की सेहत को लेकर चिंतित हो गए।

prabhas- India TV Hindi
प्रभास और डॉ. के.जे. रेड्डी Image Source : INSTAGRAM/@KJ.REDDY.ORTHOPEDICS

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के लिए शूटिंग के दौरान चोट लगना कोई नई बात नहीं है। 'बाहुबली', 'साहो', 'सालार' और दूसरी फिल्मों की शूटिंग के बाद उन्हें कई बार चोट लगी है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हाल ही में हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन ने प्रभास के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उनके 'प्राइवेट सैक्रिफाइस' के बारे में लिखा। साथ ही उनकी हेल्थ अपडेट भी दी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही फैंस प्रभास की सेहत को लेकर चिंतित थे और उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हों।

सर्जन ने प्रभास के प्राइवेट सैक्रिफाइस का किया जिक्र

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन के.जे. रेड्डी घुटने, कूल्हे और स्पोर्ट्स इंजरी के एक्सपर्ट हैं, जिन्हें 35 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने 1 लाख से ज्यादा सर्जरी की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रभास के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'कुछ लोग अपनी सफलता से आपको प्रेरित करते हैं, जबकि दूसरे अपने विनम्र स्वभाव से गहरी छाप छोड़ते हैं।' तस्वीर में प्रभास डॉक्टर के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सर्जन ने तस्वीर पर लिखा, 'सफलता से परे प्रेरणा, जब भी आप किसी सफल व्यक्ति को देखते हैं तो आपको सिर्फ उनकी सार्वजनिक उपलब्धियां दिखती हैं। उन तक पहुंचने के लिए किए गए निजी त्याग नहीं।'

ऑर्थोपेडिक सर्जन की पोस्ट ने खींचा ध्यान

सर्जन के.जे. रेड्डी एक्टर प्रभास का मेडिकल इलाज कर रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा, 'प्रभास को जानना और उनकी सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी मिलना खुशी की बात है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद, वे जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं, मिलनसार और विनम्र इंसान हैं। उनका पॉजिटिव नजरिया और प्यारा स्वभाव उन्हें सच में खास बनाता है। उनके लिए हमेशा सफलता, अच्छी सेहत और खुशी की कामना करता हूं।'

प्रभास की सेहत को लेकर फैंस चिंतित

फैंस ने तुरंत पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यह जानना चाहा कि क्या प्रभास ठीक हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'प्रभास अन्ना को क्या हुआ है?' दूसरे ने कमेंट किया, 'हमारे अन्ना कितने अच्छे लग रहे हैं, बस उनके स्वस्थ रहने से ही हमें खुशी मिलेगी।' एक फैन ने भी एक्टर के लिए टिंता जताई और लिखा, 'प्रभास अन्ना का स्वस्थ रहना ही काफी है।' जबकि एक यूजर ने अपील की, 'कृपया पहले अपना ध्यान रखें। डार्लिंग, मेरी बात मानिए... फिल्में बाद में कर लीजिएगा... अभी आप आराम करें। अगर आप ठीक रहेंगे तो सब ठीक रहेगा। अगर आप ठीक रहेंगे तभी फैंस का मनोरंजन कर पाएंगे, प्लीज समझिए।'

प्रभास की आने वाली फिल्में

प्रभास अभी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और हनु राघवपुड़ी की 'फौजी' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पास नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल भी है।

ये भी पढ़ें - प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती अभिनेता, हालत नाजुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन