नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग से थोड़ा खाली समय मिलते ही ये दोनों मस्ती करने निकल पड़ते हैं। हाल ही में 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर से ट्विटर पर अनुष्का और सलमान के दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें दोनों खेत में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियों में ये दोनो खेत से टमाटर और गन्ना तोड़कर खाते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में अनुष्का गन्ना चूसते हुए दिख रही हैं तो दूसरी में वह और सलमान टमाटर तोड़कर खाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- ….तो सलमान की ‘सुल्तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्कर ?
सुल्तान में सलमान खान एक पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म एक पहलवान सुल्तान अली खान की जिंदगी पर आधारित है। अपने किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए सलमान ने कड़ा प्रशिक्षण लिया है साथ ही उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में वह भी एक पहलवान का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इन दोनों ने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेच सीखे हैं।
हाल ही में फिल्म के दो टीजर भी जारी किए गए हैं। पहले रिलीज किए गए टीजर में सलमान खान कुश्ती के मैदान में लड़ते हुए दिख रहे हैं। दूसरे में अनुष्का शर्मा का आरफा लुक नजर आ रहे हैं, जिसमें वह कुश्ती के मैदान में पटखनी देते हुए दिख रही हैं।
अनुष्का और सलमान पहली बार इस फिल्म में साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए दोनों ने ही कड़ी मेहनत की है। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Latest Bollywood News