A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और शाहरुख फिर आएंगे पर्दे पर नजर, इस फिल्म में मचांगे धमाल

सलमान और शाहरुख फिर आएंगे पर्दे पर नजर, इस फिल्म में मचांगे धमाल

शाहरुख खान और सलमान खान को पर्दे पर साथ अभिनय करते देखना इन दोनों के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दोनों को लंबे वक्त के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में जहां एक तरफ सलमान खान मुख्य किरदार...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान को पर्दे पर साथ अभिनय करते देखना इन दोनों के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दोनों को लंबे वक्त के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में जहां एक तरफ सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे, वहीं शाहरुख फिल्म में कैमियो करते दिखे थे। लेकिन अब इनके फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, इन दोनों की जबरदस्ती दोस्ती एक बार फिर से पर्दे पर देखने को मिलेगा। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

इनके अलावा इसमें दबंग सलमान खान भी दिखेंगे। हालांकि इस बार सुल्तान, शाहरुख की इस फिल्म में मेहमान के तौर पर दिखेंगे। आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख खान बौन का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख का कहना है कि वह चाहते हैं फिल्म में गेस्ट अपियरेंस सिर्फ सलमान खान ही निभाए। अपनी इस फिल्म के बारे में फिलहाल शाहरुख ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

बता दें कि शाहरुख की इस फिल्म का नाम भी अब तक तय नहीं हो पाया है। उन्होंने अब तक इस बारे में सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की है। बता दें कि 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान एक जादूगर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। मिस्ट्री ब्वॉय संग दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, मीडिया को देख छिपाने लगीं चेहरा

Latest Bollywood News