1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्ट्री ब्वॉय संग दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, मीडिया को देख छिपाने लगीं चेहरा

मिस्ट्री ब्वॉय संग दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली, मीडिया को देख छिपाने लगीं चेहरा

 Published : Jun 28, 2017 10:13 am IST,  Updated : Jun 28, 2017 10:13 am IST

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्हें सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक कहा जाता है। नव्या अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से नव्या की कुछ तस्वीरें...

Navya- India TV Hindi
Navya

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्हें सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक कहा जाता है। नव्या अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से नव्या की कुछ तस्वीरें सामेन आई हैं। दरअसल इन दिनों वह मुंबई में हैं। इस दौरान बीते रविवार को उन्हें अपने एक ब्वॉय के साथ जुहू के एक पीवीआर से बाहर निकलते हुए देखा गया। लेकिन यहां मीडिया के कैमरों को अपने सामने देख अपना चेहरा छुपाने लगीं और अपने इस दोस्त के साथ जाकर कार में बैठ गईं। लेकिन इस दौरान चौंकाने वाली बात तो यह थी कि नव्या से ज्यादा तो उनके यह दोस्त अपना चेहरा छुपा रहे थे।

जी हां, जैसे ही इस मिस्ट्री ब्वॉय ने अपने सामने मीडिया और कैमरों को देखा उन्होंने अपने कुर्ते से चेहरा ही छुपा लिया। इसके बाद वह अपनी कार चलाते हुए आगे निकल गए। इस तरह मीडिया से अपना चेहरे छुपाते हुए अपने दोस्त को देख नव्या भी हंस पड़ीं। हालांकि नव्या के साथ दिखने वाले इस मिस्ट्री मैन के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। नव्या यहां ब्लू जीन्स और व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे कलर का शृग पहने हुए दिखीं।

गौरतलब है कि नव्या को अक्सर उनके दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी खास दोस्ती को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। वैसे दोनों लंदन में एक ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल नव्या न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, बच्चों के साथ न देखें इसे

अगली स्लाइड में देखिए नव्या और मिस्ट्री ब्वॉय की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन