1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों हैं सलमान खान को सूरत शहर से खास लगाव?

क्यों हैं सलमान खान को सूरत शहर से खास लगाव?

सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि वह 19 फरवरी को सूरत में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं और सूरत जाकर वह खरीदारी करेंगे और क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

salman - India TV Hindi
salman

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि वह 19 फरवरी को सूरत में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं और सूरत जाकर वह खरीदारी करेंगे और क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक सूची भी तैयार की है। डीआरबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 'दबंग' स्टार मंच पर अपने लोकप्रिय गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- आमिर ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' पर जताई प्रतिक्रिया

सलमान ने बताया, "मैं लंबे समय बाद सूरत जा रहा हूं और मैं शहर में प्रस्तुति देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे वहां का खाना और खूबसूरती से बने कपड़े बहुत पसंद हैं। यह निश्चित रूप से मजेदार होगा।"

सलमान आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने सूरत में घूमने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि वह वहां से अपनी मां और बहन के लिए साड़ी लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से अपनी बहन और मां के लिए साड़ी खरीदूंगा।"

सलमान का सूरत से खास लगाव है। दरअसल, सलमान पिछले साल दिसंबर में जब 50 साल के हुए थे, तो सूरत में उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए 400 फुट का केक काटा था।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है और कुश्ती के दांव-पेंच भी सीखे हैं। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह भी इसके लिए पसीना खूब पसीना बहा रही हैं। अनुष्का फिल्म में सलमान के साथ कुश्ती करती हुई दिखेंगी।    

Latest Bollywood News